दुर्गा मां को क्या पसंद है?

आप सभी खासकर महिलाएं रोज या नवरात्रि के समय मां दुर्गा की पूजा या durga chalisa का पाठ जरूर करते होंगे, और जब आप पूजा करते होंगे तो आप उसमें देवी मां की पसंद ना पसंद का तो ध्यान रखते ही होंगे। अगर नहीं तो आपको इसका ध्यान रखना चाहिए। अगर आप उन सभी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिस जो दुर्गा मां को पसंद है, तो उससे आपको उसका बहुत ही अच्छा फल देखने को मिलता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर दुर्गा मां को क्या पसंद है, इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको उनके पसंदीदा चीजों के बारे में पता चल जाएगा। तो चलिए आज का हमारा आर्टिकल शुरू करते हैं।

जब भी आप दुर्गा मां की पूजा करते हैं, तब आप उनको भोग तो लगाते ही होंगे। तो क्या आपको मालूम है कि आप जो भी भोग उन्हे लगाते हैं वो  उन्हें पसंद है या नहीं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए। क्योकि अगर आप उनका मनपसंद भोग उन्हें लगाते हैं, तो इससे आपको बहुत ही ज्यादा सौभाग्य मिलता है, और दुर्गा मां बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती हैं। इसलिए अगर आप उनका मनपसंद भोग लगाएंगे, तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको मां दुर्गा के मनपसंद भोग के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप को यह पता चल जाएगा कि आपको दुर्गा मां को भोग में क्या क्या लगाना चाहिए।

देवी दुर्गा को भोग में क्या लगाये।

ऐसी कई सारी चीजें हैं जिसे अगर आप भोग के रूप में देवी दुर्गा को अर्पित करते हैं, तो उससे मां दुर्गा बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती है, और अपना आशीर्वाद आपको और आपके पूरे परिवार को प्रदान करती है। तो अगर बात करें उनके मनपसंद भोग की, तो उन्हें नारियल का भोग बहुत ही ज्यादा पसंद है। इसी के साथ और कई ऐसी सारी चीजें हैं, जो देवी दुर्गा को पसंद है। जैसे कि शक्कर, तील, गुड, शहद, मालपुआ, दूध तथा दूध से बनी हुई कोई भी मिठाई, और केले या फिर अन्य फल। अगर आप इन सभी चीजों का इस्तेमाल माता के भोग के रूप में करते हैं, तो इससे मां दुर्गा बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती है, और आप पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। जिससे कि आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। तो आप इन सभी चीजों का इस्तेमाल माता को भोग लगाते समय कर सकते हैं।

videoprimeamazon.com

नवरात्रि के 9 दिन किसकी पूजा की जाती है?

आपको यह तो मालूम होगा कि नवरात्रि में 9 दिन तक हर दिन दुर्गा मां के अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है। तो चलिए एक-एक करके जानते हैं कि आखिर नवरात्रि में दुर्गा मां के किन  अवतारों की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा मां के प्रथम अवतार शैलपुत्री की पूजा की जाती है, और अगर बात करें नवरात्रि के दूसरे दिन की तो इस दिन दुर्गा मां के ब्रह्मचारिणी अवतार की पूजा की जाती है। इसी तरह तीसरे दिन में चंद्रघंटा और चौथे दिन में कुष्मांडा अवतार की पूजा की जाती है, और अगर बात करें नवरात्रि के पांचवे दिन की तो इस दिन में दुर्गा मां के पांचवे अवतार की पूजा की जाती है जो कि स्कंदमाता है। नवरात्रि के छठवें दिन माता कात्यायनी और सातवें दिन कालरात्रि माता की पूजा की जाती है। तो चलिए नवरात्रि के बाकी दो दिनों की बात करते हैं। यानी कि नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन की। तो आठवें दिन में माता महागौरी तथा नवरात्रि के आखिरी दिन में माता के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं।

तो आज आपने दुर्गा मां के पसंदीदा भोग के बारे में जाना है, तो अगर आप से हो सके तो इन सभी भोग माता को लगाते समय durga chalisa का पाठ जरूर करें, क्योंकि durga chalisa का पाठ करने से दुर्गा मां और भी ज्यादा प्रसन्न होती है, और आपको और भी ज्यादा आशीर्वाद प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *